{"_id":"634b05b1ae33b03af445efe8","slug":"preliminary-qualifying-examination-held-amidst-tight-security-baghpat-news-mrt609759429","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पाली में 4115 और दूसरी में 4306 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पाली में 4115 और दूसरी में 4306 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम में फंसे अभ्यर्थी व एंबुलेंस ओर वाहन
- फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिले में शनिवार को तीस केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इनमें 19 हजार 227 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, पहली पाली में 4115 और दूसरी पाली में 4306 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पीईटी के लिए जिले में 55 हजार 296 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शनिवार को पहली पाली में पंजीकृत 13824 परीक्षार्थियों में से 9709 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 4115 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 13824 परीक्षार्थियों में से 9518 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
ग्राफ स्पष्ट न होने से परेशानी
पीईटी का प्रश्न पत्र आसान रहा। जिसे देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। हालांकि प्रश्न पत्र में दिया गया ग्राफ स्पष्ट न होने से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। इसके चलते कुछ परीक्षार्थियों का पेपर पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
-प्रश्न पत्र काफी आसान आया था। बस ग्राफ के प्रश्र की पिक्चर साफ न होने से परेशानी हुई। इसके चलते प्रश्न हल करने में दिक्कत हुई। -जोगेंद्र
-प्रश्न पत्र न ज्यादा आसान था और न ही ज्यादा कठिन। उसे हल करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। -समीना
-प्रश्न पत्र एकदम आसान और तैयारी के अनुसार आया। उसे देखते ही परेशानी दूर हो गई। हल करने में दिक्कत नहीं हुई। -अरुण कुमार
डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
डीएम राजकमल यादव ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान सुबह की पाली में अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, बागपत में क्रिस्तु ज्योति कांवेंट स्कूल और शाम की पाली में लक्ष्य पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को सुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी से निगरानी करने तथा सुरक्षाकर्मियों को अनियमितता मिलने पर कंट्रोल रूम में सूचना देने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा केंद्रों पर तैनात रही पुलिस
परीक्षा केंद्रों पर और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लगाए गए सीसीटीवी से निगरानी की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया।

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम में वाहन व रोडवेज में जगह फुल होने के कारण परेशान खड़े अभ्?- फोटो : BAGHPAT

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम में फंसे अभ्यर्थी व वाहन- फोटो : BAGHPAT

बागपत-कोर्ट रोड पर जाम में फंसे वाहन- फोटो : BAGHPAT

बागपत के मेरठ रोड पर वाहन पर चढ़ने के दौरान घायल हुई अभ्यर्थी को संभालते हुए- फोटो : BAGHPAT

बागपत-मेरठ रोड पर ईरिक्शे पर लटकर जाता अभ्यर्थी- फोटो : BAGHPAT