{"_id":"66c74ac794e6de34a20e5639","slug":"pregnant-woman-was-referred-as-critical-delivery-happened-as-soon-as-she-went-to-private-nursing-home-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-117091-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गर्भवती को गंभीर बताकर रेफर किया, निजी नर्सिंग होम में जाते ही हुआ प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गर्भवती को गंभीर बताकर रेफर किया, निजी नर्सिंग होम में जाते ही हुआ प्रसव
विज्ञापन
-नगर पालिका के सभासदों ने सीएमओ से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
फोटो - 12
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बुधवार शाम जिस गर्भवती को गंभीर बताकर रेफर कर दिया, उसका निजी अस्पताल में जाते ही सामान्य प्रसव हो गया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के सभासदों ने सीएमओ से शिकायत कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीएमओ कार्यालय पहुंचे सभासदों का कहना था कि बुधवार को माता काॅलोनी की शबाना को प्रसव पीड़ा होने पर उसके पति सलीम ने महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सक ने उसकी जांच किए बगैर ही दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कह दिया था। परिजनों के हंगामा करने पर महिला चिकित्सक ने गर्भवती की हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आधा घंटे में ही महिला का प्रसव हो गया। उन्होंने महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की कार्यशैली पर सवाल उठाकर सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने व्यवस्था में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। सीएमओ डॉ़ तीरथ लाल ने सभासदों को जांच कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बिजेंद्र, राजबीर, इरफान, खालिद, श्रीपाल, मोहन चौहान, विनोद शर्मा मौजूद रहे।