फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pre selection trial started for the recruitment of shooters in the army

सेना में भर्ती के लिए शूटरों के प्री सलेक्शन ट्रायल शुरू

Tue, 17 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pre selection trial started for the recruitment of shooters in the army
जौहड़ी की बी.पी. सिंघल रेंज पर ट्रायल के लिए आवेदन करते शूटर। - फोटो : BARAUT
एमआईआरसी अहमदनगर की स्पोर्ट्स ब्याज कंपनी ने कराया आयोजन
विज्ञापन

जौहड़ी की बी.पी. सिंघल रेंज पर 20 तक चलेगा शूटरों का ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी परिसर में मंगलवार को एमआईआरसी अहमदनगर की ब्याज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए शूटरों की तीन दिवसीय प्री सलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ हुआ। ट्रायल में प्रथम दिन 100 से अधिक शूटरों ने हिस्सा लिया।
प्री सलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ शूटिंग रेंज के संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह और एमआईआरसी अहमदनगर से आए नायब सूबेदार चंद्रवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ट्रायल में प्रथम दिन यूपी और उत्तराखंड से आठ से 14 वर्ष तक आयु के करीब 120 प्रशिक्षु शूटरों ने ट्रायल में भाग लिया। सांई की कोच नीतू श्योरान ने बताया ट्रायल केवल प्रशिक्षु शूटरों के लिए हैं यह 20 अगस्त तक चलेंगे। एयर रायफल वर्ग में 654 में से 580 और एयर पिस्टल में 600 में से 540 अंक प्राप्त करने वाले शूटरों की शारीरिक परीक्षा भी होगी। इसके बाद चयनित शूटरों का 20 से 23 सितंबर के बीच एमआईआरसी अहमदनगर में फाइनल ट्रायल होगा।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान चयनित शूटरों को स्पोर्ट्स ब्याज कंपनी रहना, खाना, पढ़ाई, शूटिंग प्रशिक्षण आदि निशुल्क कराएगा और साढ़े 17 वर्ष आयु के बाद उन्हें भारतीय सेना में योग्यता के अनुसार भर्ती कर पद दिया जाएगा। ट्रायल में खेलो इंडिया कोच अमोल प्रताप सिंह, परवेज, इंद्रपाल, विवेक आत्रेय शर्मा, कुलदीप, ऋषभ, सचिन, दीक्षा श्योरान, मनीष ऑफिसियल रहे। सोहन पाल प्रधान देवेंद्र, विपिन दांगी, फारुख अली, विपिन राणा, बिट्टू खान, हरिओम, वाजिद अली, शाहरुख, आशु आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में ओलंपिक के लिए तैयार किए जाते हैं शूटर
बिनौली। क्षेत्र के गांव जौहड़ी में स्थित बी.पी. सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर प्री सलेक्शन ट्रायल के लिए एमआईआरसी अहमदनगर से तीन सदस्यीय टीम में आए नायाब सूबेदार चंद्रवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया ग्रामीण आंचल में एक से बढ़कर खेल प्रतिभा हैं, जो सुविधाओं के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है। सेना का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को चमकाने का अवसर मिले, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के आठ से 14 वर्ष तक आयु के शूटरों को ट्रायल द्वारा चयनित कर सेना उन्हें अपने हिसाब से शूटिंग प्रशिक्षण देकर ओलंपिक के लिए तैयार करती है, ताकि वह ओलंपिक में पदक जीतकर भारतीय सेना और राष्ट्र का गौरव बढ़ा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed