फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pre-Calendar errors will be corrected in Kisan Mela

किसान मेले में प्री-कैलेंडर की त्रुटियों को किया जाएगा ठीक

Tue, 20 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pre-Calendar errors will be corrected in Kisan Mela
बागपत। गन्ना विभाग की ओर से किसानों के प्री-कैलेंडर का वितरण पूरा हो गया है। सोमवार को समितियों पर कैलेंडर की त्रुटियों को दूर करने के लिए किसान मेलों का शुभारंभ किया। बागपत समिति पर किसान मेले का उद्घाटन जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने किया।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि नए पेराई सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। किसानों के प्री-कैलेंडर वितरित किए जा चुके हैं। जिले में एक लाख 29 हजार किसानों का पंजीकरण है। प्री-कैलेंडर की त्रुटियों को ठीक करने के लिए गन्ना विभाग की ओर से समितियों पर 19 से 30 सितंबर तक किसान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। किसानों को मेलों में गन्ना विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के अलावा उनके कैलेंडर की त्रुटियों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को मेलों में पहुंचकर प्री-कैलेंडर की त्रुटियों और अन्य समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान किया है। मौके पर चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, गन्ना समिति के सचिव अनिल कुमार, डायरेक्टर मनोज, रामनिवास, रामकृपाल, राजपाल, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed