फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prayers performed in homes, prayers for the elimination of Corona and sacrifice in the curtain

घरों में नमाज, कोरोना के खात्मे की दुआ और पर्दे में कुर्बानी

Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Prayers performed in homes, prayers for the elimination of Corona and sacrifice in the curtain
बागपत में घर पर ईद की नमाज अदा करते बच्चें - फोटो : BAGHPAT
- डीएम-एसपी के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने किया भ्रमण
विज्ञापन

- जिले में कड़ी चौकसी के बीच भाईचारे के साथ मनाया गया त्योहार
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। ईद उल अजहा यानि बकरीद की नमाज घरों में पढ़ी गई। कोरोना के खात्मे के लिए दुआ की गई। शहर काजी हबीबुर्रमान ने कहा कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझें। कोरोना को खत्म करने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंस जरूरी है। डीएम और एसपी ने जिलेभर में भ्रमण किया। कड़ी चौकसी के बीच बाजार बंद रहे।
शनिवार को बकरीद का त्योहार मनाया गया। शहर काजी हबीबुर्रमान ने बताया कि सुबह साढे़ सात बजे अकीदतमंदों ने घरों में ही दुआ की। सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। उन्होंने नगर में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। अकीदतमंदों ने देश में अमन और चैन की दुआ की। कोरोना के खात्मे की दुआ भी की गई। पर्दे के पीछे कुर्बानी की गई, ताकि किसी भी समुदाय की भावना को ठेस नहीं पहुंचे। उधर, त्योहार पर डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनित कुमार, एसडीएम रायनयन सिंह, सीओ ओमपाल सिंह, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने भ्रमण किया। जिले को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया था।
विज्ञापन

ईदगाहों और मस्जिदों पर तैनात रही पुलिस
बागपत। जिलेभर में ईदगाहों और मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही। नमाज के लिए पहुंचे लोगों को समझाकर वापस भेज दिया गया। नगर की ईदगाह मस्जिद, बिलाल की मस्जिद, छत्ते वाली मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले न सही दिल तो मिले हैं : शहर काजी
बागपत। शहर काजी हबीबुर्रमान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण सभी को नियमों का पालन करना जरूरी है। इस बार ईदगाह पर लोग एक-दूसरे से गले नहीं मिल सके, लेकिन सबके दिल तो मिले हुए हैं। इसलिए साथ मिलकर चलें और कोरोना को हराने में मदद करें।

पशुओं को पुलिस ने हटवाया
बागपत। नगर के पुराना कसबे में कुर्बानी के लिए एकत्र किए गए पशुओं को पुलिस ने हटवा दिया। पुलिस गश्त करते हुए मौके पर पहुंचे। लोगों ने सहयोग करते हुए पशुओं को हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed