फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prayers in mosques on the first Friday of Ramadan

Baghpat News: रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में हुई नमाज

Sat, 25 Mar 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 25 Mar 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Prayers in mosques on the first Friday of Ramadan
रमजान के पहले जुमे पर रटौल म​स्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। रमजान मुबारक के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाज हुई। अकीदतमंदों ने नमाज के बाद देश में अमन चैन के लिए दुआ की।
विज्ञापन

रमजान का मुकद्दस महीना शुरु हो गया है। रमजान के पहले जुमे को मस्जिदों में नमाज पढ़ने वालों रोजेदारों की भीड़ रही। पहला रोजा ही जुमे का होने के कारण रोजेदार सुबह से ही जुमे की नमाज की तैयारी में जुट गए। बागपत में तकिए वाली मस्जिद, छत्तेवाली मस्जिद, मरकज मस्जिद में मौलानाओं ने रोजेदारों को नमाज अदा कराई। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी की देशवाल पट्टी मस्जिद में इमाम मौलवी हाजी जहीर अहमद ने पहले कुतबा पढ़कर नमाज अता कराई।
नमाज के बाद उन्होंनेे तकरीर में रमजान की फजीलत बयान कर बुरे कामों से बचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजे के लिए मुसलमान का स्वस्थ होना और आजाद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 77 किलोमीटर से अधिक के सफर करने वाले को रोजा नहीं रखना चाहिए। उन्होंने रमजान मुबारक के महीने में पांचों वक्त की नमाज के साथ तरावीह पढ़ने और रोजा रखने का आह्वान किया। कस्बे के बाजार वाली मस्जिद में मौलाना मोहसिन ने जुमे की नमाज अता कराई।
विज्ञापन

- लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की नगर पंचायत में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत बैठक हुई। इसमें शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने, मच्छरों की रोकथाम के लिए सफाई करने का आह्वान किया। इस मौके पर ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा, सहदेव शर्मा, संदीप कुमार, मुरसलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed