फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pradhan's son gang-raped with three friends

प्रधान के बेटे ने तीन दोस्तों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's son gang-raped with three friends
दोघट पुलिस हिरासत में आरोपी युवक - फोटो : BAGHPAT
प्रधान के बेटे ने तीन दोस्तों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर खड़ी महिला को घर छोड़ने की बात कहकर ले गए दाहा गांव
पुलिस ने चारों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी जिवाना जिवानी की ग्राम प्रधान का बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बड़ौत बस स्टैंड से एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने चार युवक दाहा गांव ले गए और एक मुर्गी फार्म पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया, तो पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी जिवाना जिवानी की प्रधान का बेटा है।

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि 17 अगस्त को वह बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर खड़ी थी। तभी वहां पर सन्नी, रितिक, शिवांक निवासी जिवाना जिवानी और आशु उर्फ भूरा निवासी दाहा स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। वह सन्नी को पहले से जानती थी। सन्नी ने उसे घर छोड़ने की बात कही तो वह उनके साथ गाड़ी में बैठ गई। चारों उसे घर छोड़ने के बजाय दाहा गांव में मुर्गी फार्म पर ले गए। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी और बामनौली गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी रितिक जिवाना जिवानी गांव की प्रधान का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed