फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   PPE Kit Case: CMO Seeks Explanation From CHC Superintendent

पीपीई किट प्रकरण : सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 25 Nov 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
PPE Kit Case: CMO Seeks Explanation From CHC Superintendent
पीपीई किट प्रकरण : सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने कूड़े में पीपीई किट फेंकने की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को प्रभारी सीएमओ डॉ भुजवीर सिंह ने बागपत सीएचसी अधीक्षक को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।

कोरोना की जांच के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मी पीपीई किट का प्रयोग करते है। मंगलवार को नगर में सिसाना रोड पर कूड़े के ढेर पर पीपीई किट पड़ी मिली थी। नगर पालिका के कर्मचारियों ने ईओ ललित कुमार को पीपीई किट के बारें में जानकारी दी थी। ईओ ललित कुमार ने सीएचसी अधीक्षक को कूड़े में पड़ी किट के बारे में जानकारी दी थी। बुधवार को सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से कूड़े में पीपीई किट फेंके जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रभारी सीएमओ डॉ भुजवीर सिंह का कहना है कि कूड़े के ढेर में पीपीई किट फेंकने का मामला काफी गंभीर है। इससे लोगों में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। बुधवार को सीएचसी अधीक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कूड़े में पीपीई किट फेंकने के लिए जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed