फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power supply of ward four of Tatiri stalled overnight due to cable blowing

Baghpat News: केबल फुंकने से रातभर ठप रही टटीरी के वार्ड चार की बिजली आपूर्ति

Tue, 18 Jul 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 18 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Power supply of ward four of Tatiri stalled overnight due to cable blowing
अग्रवाल मंडी टटीरी। केबल में आग लगने से कस्बे के वार्ड चार की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने केबल ठीक कर वार्ड की बिजली आपूर्ति शुरू की।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का कहना है कि कस्बे में दो सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समाधान नहीं हो रहा है। कस्बे के वार्ड चार में रविवार की आपूर्ति ठप होने से नागरिकों को रात भर गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय पेयजल के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा कस्बे में सोमवार की सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई ठप रही। लोगों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में दो सप्ताह से बिजली की अव्यवस्था के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा। रविवार को रात भी बिजली ठप रही, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा। - सुनील दत्त शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। -अतुल गुप्ता
अघोषित बिजली कटौती के कारण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही रही है। -मोनू
वार्ड के एबीसी केबल में रविवार की रात आग लगने से बिजली की सप्लाई ठप हो गई थी। सोमवार को केबल ठीक कराकर बिजली की सप्लाई शुरु कराई गई। - शशि भूषण, एसडीओ
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed