फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Post Kovid Center started in 12 divisions of the district

जिले के 12 मंडल में पोस्ट कोविड सेंटर शुरू

Tue, 15 Jun 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Post Kovid Center started in 12 divisions of the district
बड़ौत। भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जनपद के सभी 12 मंडलों में पोस्ट कोविड़ सेंटर बनाए गए। इन सेंटरों में विशेषज्ञों की मदद से लोगों को कोरोना संबंधी सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सेवा ही संगठन अभियान प्रमुख कुलदीप भारद्वाज ने जागोस में पोस्ट कोविड सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद व्यक्ति अन्य कई बीमारियों से ग्रसित हो जाता है, इन बीमारियों से बचने के लिए लोग हमारे अनुभवी डॉक्टरों की टीम के द्वारा फोन पर या व्हाट्स एप के जरिये निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। बताया कि पोस्ट कोविड सेंटर 10 जून से 15 जुलाई तक नि:शुल्क चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी एवं बड़ौत विधानसभा कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान कार्यक्रम पोस्ट कोविड़ सेंटर में कोविड संक्रमण से निगेटिव आने के बाद होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने की भाजपा द्वारा पहल की जा रही है। इसमें जिला मंत्री दीपक भारती, बड़ौत देहात मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अमित त्यागी, दीपक कुमार, सोनू कुमार, सुधीर शर्मा, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फोन नंबरों पर मिलेगी जानकारी
बड़ौत विधानसभा
डॉ. विजय प्रताप सिंह एमबीबीएस 8076592841
डॉ. के.के.शर्मा बीएएमएस 7017978383
योगाचार्य बसंत तोमर 7906877353
छपरौली विधानसभा
डॉ. चक्रेश गोयल एमबीबीएस 8979818377
डॉ. सत्येंद्र कुमार 8659505160
योगाचार्य राहुल मलिक 8833986610
बागपत विधानसभा
डॉ. विभास राजपूत एमबीबीएस 9999778149
डॉ. विनय त्यागी 9411094510
योगाचार्य रिंकी सैनी 9639089292
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed