फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   positive news

Baghpat News: महिलाएं पढ़ेंगी वित्तीय प्रबंधन का पाठए साइबर ठगी को भी देंगी मात

Sun, 22 Jun 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
positive news
बागपत। अब महिलाओं को वित्तीय साक्षर बनाया जाएगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से 60 फाइनेंशियल लिट्रेसी कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (एफएल सीआरपी) वित्तीय प्रबंधन के लिए स्वयं सहायता समूहों की 60 हजार महिलाओं को पाठ पढ़ाने का काम करेंगी। वह मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग तथा एटीएम आदि का ज्ञान कराकर साइबर ठगी से बचने की जानकारी देंगी।
विज्ञापन


महिलाओं की स्वरोजगार की राह आसान करने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन से बागपत में छह हजार स्वयं सहायता समूह गठित हैं। इनमें 60 हजार महिला जुड़ी हैं। मगर, स्वरोजगार के साथ कमाई के रुपयों का वित्तीय प्रबंधन करना बेहद जरूरी है, इसलिए महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम चलेगा। इसके लिए 48 एफएल सीआरपी वित्तीय साक्षरता का कार्य करेंगी। एफएल सीआरपी माह में नौ दिन महिलाओं को वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण देंगी। बदले में उन्हें 435 रुपये प्रति दिन मानदेय, प्रति माह 500 रुपये मोबाइल फोन खर्च, 900 रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा। आजीविका मिशन की संयुक्त मिशन निदेशक सुधा देवी शुक्ल ने उपायुक्त स्वत: रोजगार को पत्र भेजकर सक्षम केंद्र की स्थापना कराकर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

----------
महिलाओं को पढ़ाया जाएगा पाठ
-स्वयं के धन का अकुशल प्रबंधन से बचने का उपाय
-ब्याज हानि, महंगे ऋण व खाते एनपीए होने से बचाव
-बैंकिंग शिकायतों एवं समाधान के संबद्ध में जानकारी
-सूक्ष्म व लघु उद्योग में पूंजी निवेश के लिए जानकारी
-बैंकिंग उत्पादाें तथा सेवाओं की जानकारी दी जाएगी
-बैंक से मिलने वाले सभी तरह के ऋण की जानकारी
-मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग एवं एटीएम संचालन
-बीमा योजनाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed