फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   positive news

Baghpat News: लापरवाही से खाता हुआ खाली...जागरुकता से वापस आए सात लाख रुपये

Sat, 02 Aug 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
positive news
बागपत। बड़ौत के कारोबारी अंशु कुमार का बैंक खाता लापरवाही के कारण खाली हो गया लेकिन जागरूकता ने सात लाख रुपये वापस दिला दिए। उन्होंने 72 घंटे पूरे होने से पहले ही शिकायत कर दी और खाता होल्ड कराकर पुलिस ने रुपये वापस दिला दिए। इनके अलावा साइबर थाना पुलिस ने जुलाई माह में साइबर ठगी का शिकार हुए छह पीड़ितों के आठ लाख तीन हजार रुपये वापस दिलाए।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी कपड़ा कारोबारी अंशु कुमार दूसरे राज्यों से कपड़ा मंगवाकर क्षेत्र के दुकानदारों को सप्लाई करते हैं। अंशु कुमार ने बताया कि डेढ़ माह पहले उन्होंने कपड़े का भुगतान करने के लिए ऑनलाइन रुपये ट्रासंफर किए। ऐसा करते हुए कारोबारी से एक गलती हो गई और सात लाख रुपये गलती से दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए। एक दिन बाद गलत बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर होने के बारे में जानकारी हुई तो बैंक जाकर डिटेल निकलवाई। बैंककर्मी ने बताया कि हैदराबाद के व्यक्ति के बैंक खाते में सात लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं। हैदराबाद के व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने रुपये वापस लौटाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद अंशु कुमार ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाने में भी शिकायत दी। शिकायत होते ही हैदराबाद के व्यक्ति का खाता होल्ड करा दिया गया। पुलिस ने जरूरी प्रक्रिया अपनाकर वह सात लाख रुपये वापस अंशु कुमार के खाते में वापस कराए। इसके अलावा साइबर थाना पुलिस ने बागपत के व्यक्ति के पांच हजार रुपये, खेकड़ा के व्यक्ति के 43 हजार रुपये समेत आठ लाख तीन हजार रुपये वापस कराए।
विज्ञापन

--------------
यह है साइबर ठगी से बचाव के तरीके
साइबर ठग अलग-अलग तरीके अपनाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जो रिश्तेदार बनकर रुपये ट्रांसफर कराकर ठगी कर रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी नंबर पूछकर खाता खाली कर रहे हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अंजान व्यक्ति को ओटीपी नंबर न बताएं। अंजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव करने से बचें। रिश्तेदार बनकर रुपये मांगने वालों को पहले कंफर्म करने के बाद ही रुपये ट्रांसफर करें। इसके अलावा फोन कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देने वालों से भी सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन-
साइबर ठगी की घटनाओं में कार्रवाई की जा रही है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जुलाई माह में छह पीड़ितों से ठगे गए आठ लाख तीन हजार रुपये वापस कराए गए। अन्य मामलों में भी जांच कराई जा रही है।
-सूरज कुमार राय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed