{"_id":"5dade57e8ebc3e01767f6805","slug":"polution-by-jeans-factory-baghpat-news-mrt449773052","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींस रंगाई की फैक्टरी से फैल रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींस रंगाई की फैक्टरी से फैल रहा प्रदूषण
विज्ञापन

बागपत। शहर के पुराना कस्बे में अवैध तरीके से जींस रंगाई का कार्य चल रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
शहर के कुरैशियान मोहल्ला निवासी शहजाद और वसीम ने बताया कि मोहल्ले में जींस रंगाई का कार्य चल रहा है। इससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे वहां प्रदूषण फैल रहा है। पानी भी दूषित हो गया है। आस-पास के लोग प्रदूषण के कारण बीमार होने के कगार पर पहुंच गए है। यह ही नहीं चोरी की बिजली भी जलाई जा रही है। यह फैक्टरी पूरी तरह नियम विरूद्ध चल रही है। इस पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी गई। यहां तक की पथराव भी किया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि जींस रंगाई फैक्टरी चल रही है इसकी जानकारी नहीं है। जल्द यहां पहुंचकर छापेमारी की जाएगी।