फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pollution hit: Ban on construction work in Baghpat, a reward of Rs. 1000 will be given for sending this photo

प्रदूषण की मार: बागपत में निर्माण कार्यों पर रोक, कोल्हू बंद, कूड़ा जलाने वाले की फोटो भेजने पर मिलेगा ये इनाम

Thu, 20 Nov 2025 10:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 20 Nov 2025 10:26 PM IST
सार

Baghpat News: बृहस्पतिवार को पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण बागपत में दर्ज किया गया, यहां एक्यूआई 431 रहा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएम अस्मिता लाल ने ग्रेप-3 लागू कर दिया है।

विज्ञापन
Pollution hit: Ban on construction work in Baghpat, a reward of Rs. 1000 will be given for sending this photo
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बागपत में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और बृहस्पतिवार को एक्यूआई 431 पर पहुंचने से सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा। इसको देखते हुए ग्रेप-3 लागू करके निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई। इस तरह सरकारी व निजी गैर जरूरी प्रोजेक्ट पर कार्य बंद करा दिए गए। धूल उड़ने से रोकने को पानी का छिड़काव कराया गया। डीएम अस्मिता लाल ने पराली व कूड़ा जलाते हुए व्यक्ति का फोटो भेजने पर ढाई हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की बात कही है।
विज्ञापन

 

डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि इस समय प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जो लोगों के लिए काफी खतरनाक है। इसलिए सभी को प्रदूषण रोकने के लिए आगे आना होगा। किसी भी स्थान पर कूड़ा या पत्तियां जलाते हुए व्यक्ति की फोटो सहित पूरी सूचना देने पर 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही कूड़ा जलाने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र निवाड़ा में सड़क किनारे जमा कूड़ा और अपशिष्ट सामग्री को लेकर नाराजगी जताई और पंचायती राज विभाग को सफाई कराकर पौधरोपण करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि बड़ौत में नहर की सफाई करने के बाद शिल्ट का निस्तारण नहीं किया गया। इस तरह से सिंचाई विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि इस लापरवाही से धूल व गंदगी बढ़ रही है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण विभाग को सिंचाई विभाग पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

डीएम ने ट्रैफिक पुलिस, लोक निर्माण विभाग और नगर निकायों को निर्देश दिया कि सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने और ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए टीम का गठन किया जाए। अवैध पार्किंग और अधिक धुआं निकलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए। सड़कों व गलियों में पानी का छिड़काव किया जाए ताकि धूल न उड़ सके। उन्होंने ग्रेप-3 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
 

कोल्हुओं को बंद करने के निर्देश, बसों को बंद करके खड़ा करेंगे
जिले के बस स्टैंड पर बसों को अब चालू करके खड़ा नहीं किया जाएगा। ग्रेप-3 लागू होने के बाद बसों को खड़ी करने के बाद बंद करना होगा। यदि कोई चालक बस चालू करके खड़ी करता है तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि बसों से धुआं निकलने के कारण प्रदूषण फैलता है। 
वहीं कोल्हू से धुआं निकलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि कोल्हू से अधिक प्रदूषण फैलता है। कोल्हू का संचालन अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए। जिले के 75 पेट्रोल पंपों में से मात्र 34 पंपों पर प्रदूषण जांच सुविधा होने पर नाराजगी जताई।
 

प्रदूषण बढ़ने से बढ़ रहीं समस्याएं
हवा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर दोबारा से पहुंच गया है और इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां बृहस्पतिवार को एक्यूआई 431 होने के कारण आंखों में जलन रही तो गले में समस्या हुई। प्रदूषण अधिक होने के कारण सुबह को स्मॉग छाया रहा। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने प्रदूषण को देखते हुए ऐसे में बचाव करने की सलाह दी।
 

क्या है ग्रेप-3
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए इस सिस्टम को लागू किया गया था। यह तब लागू होता है जब एयर क्वालिटी इंडेक्स 401 से 450 के बीच हो जाता है। इस चरण में गैर-जरूरी निर्माण कार्य बंद कर दिए जाते हैं। साथ ही प्रदूषण रोकने के लिए अन्य जरूरी उपाय भी किए जाते हैं। 

ये भी देखें...
Weather Update: देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा बागपत, मेरठ छठे नंबर पर, मुजफ्फरनगर का हाल भी बुरा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed