{"_id":"691f1844f389c6900a095902","slug":"weather-update-baghpat-remained-the-most-polluted-city-of-the-country-meerut-remained-at-sixth-place-2025-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा बागपत, मेरठ छठे नंबर पर, मुजफ्फरनगर का हाल भी बुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा बागपत, मेरठ छठे नंबर पर, मुजफ्फरनगर का हाल भी बुरा
Thu, 20 Nov 2025 07:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 20 Nov 2025 07:02 PM IST
सार
Meerut News: बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई 354 दर्ज किया गया। वहीं बागपत का एक्यूआई 431 रहा। इसके अलावा रात और दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
देश के 237 शहरों की सूची में मेरठ छठा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा है। यहां की आबो हवा खराब हो गई है। प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 354 दर्ज किया गया। जबकि सबसे ज्यादा नंबर एक पर बागपत रहा। यहां का एक्यूआई 431 दर्ज किया गया, जो बहुत ही खतरनाक है।
विज्ञापन
प्रदूषण का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में निकल रही धूप के बाद भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 354 दर्ज किया गया, जो देश में छठे स्थान पर रहा है। सबसे ज्यादा प्रदूषण बागपत में रहा, यहां का एक्यूआई 431 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद 430, तीसरे नंबर पर नोएडा 408 और चौथे नंबर हापुड़ 393 और पांचवें नंबर पर दिल्ली 389 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे मौसम में वातावरण में प्रदूषण के कारक घुल रहे हैं, जो लोगों के लिए सांस की परेशानी का सबब बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक स्मॉग छाया रहा। दोपहर में कुछ समय के लिए मौसम साफ दिखा। वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।
ये भी देखें...
Saharanpur: डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद 4000 किरायेदारों का सत्यापन, एसएसपी ने शहर वासियों से की ये अपील
ये भी देखें...
Saharanpur: डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद 4000 किरायेदारों का सत्यापन, एसएसपी ने शहर वासियों से की ये अपील
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि प्रदूषण से फिलहाल अभी राहत के कोई आसार नहीं हैं। तीन-चार दिन तक प्रदूषण का लेवल लाल श्रेणी में ही रहेगा और भी बढ़ सकता है। रात और दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट के साथ मौसम बदलेगा।
प्रदूषण का हाल
हापुड़ 393
बागपत 431
दिल्ली 389
गाजियाबाद 430
ग्रेटर नोएडा 376
मेरठ 354
गंगानगर 337
जयभीम नगर 356
पल्लवपुरम 368
बुलंदशहर 302
मुजफ्फरनगर 342
नोएडा 408
हापुड़ 393
बागपत 431
दिल्ली 389
गाजियाबाद 430
ग्रेटर नोएडा 376
मेरठ 354
गंगानगर 337
जयभीम नगर 356
पल्लवपुरम 368
बुलंदशहर 302
मुजफ्फरनगर 342
नोएडा 408