{"_id":"62016a1beed1b75c275ac94a","slug":"political-party-workers-created-ruckus-kahkra-news-mrt5761461152","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनैतिक दल के युवकों ने मचाया हुडदंग, पुलिस कास्टेबल घायल, फरार हुए हुडदंगियों की सीसीटीवी से की जा रही है पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक दल के युवकों ने मचाया हुडदंग, पुलिस कास्टेबल घायल, फरार हुए हुडदंगियों की सीसीटीवी से की जा रही है पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कांस्टेबल घायल, फरार हुड़दंगियों की सीसीटीवी से की जा रही पहचान
खेकड़ा। नगर में सोमवार शाम चुनाव प्रचार करकेे लौट रहे एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। वे एक कांस्टेबल पर डंडा से हमला करके फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उनकी तलाश कर रही है।
विधानसभा चुनाव के लिए दस फरवरी को मतदान होगा। नगर में चुनाव प्रचार करके लौट रहे एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे देख वे भागने लगे। इस दौरान कांस्टेबल को डंडा मारकर घायल कर दिया। कांस्टेबल को उपचार दिलाया गया। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि करीब 15-20 युवक थे, जिन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।