फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Political arrows left before letter of debt forgiveness

कर्ज माफी के पत्र से पहले छोड़े सियासत के तीर

Sat, 09 Sep 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 09 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Political arrows left before letter of debt forgiveness
किसानों को प्रमाण पत्र देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र देने से पहले सियासत के तीर चलाए। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का नाम लिए बगैर बागपत के विकास पर सवाल उठाया। दिल्ली के नजदीक होने के बावजूद शिक्षा के पिछड़ेपन का मुद्दा उठाया।  
विज्ञापन


शुक्रवार को मौका था उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के जिला स्तरीय समारोह का। बघेल ने कहा कि बागपत ने यूपी को सीएम और देश को पीएम तक दिए, लेकिन बदले में इस जिले को क्या मिला।
विज्ञापन


किसानों से कहा कि दिल्ली के आसपास  नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव और गाजियाबाद से बागपत की तुलना करें और सोचें कि बागपत का विकास क्यों नहीं हुआ। नजदीक होने के बावजूद भी दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों का लाभ बागपत के लोग नहीं उठा पाए। सैकड़ों किमी दूर के पूर्वांचल और बिहार के लोगों ने फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल ने बड़े चौधरी का नाम लिए बगैर विकास पर सवाल उठाया। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह पर भी सियासी प्रहार किए। कहा कि लोकसेवा आयोग के ऐसे अफसर एसडीएम बना रहे थे जो खुद चपरासी बनने लायक नहीं है।

तंज भी कसे और नसीहत भी दी 
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था के बिगड़े सिस्टम, खेती और खराब व्यवस्था पर तंज कसे। साथ ही नसीहत दी कि ग्रामीण और किसान खुद को बदलें, यहां तक कह दिया कि बच्चों को पढ़ाने के लिए दिल्ली में रहना पड़े तो इससे भी गुरेज नहीं करें। 


किसान से ज्यादा पटवारी अमीर 
बागपत। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि 20 बीघे के किसान से ज्यादा अमीर पटवारी होता है। 50 बीघा के किसान से ज्यादा अमीर उससे ऊपर का अफसर और एक सौ बीघा जमीन के किसान से अमीर उससे ऊपर का अफसर होता है, लेकिन बशर्ते वह बेईमान हो। किसानों से आह्वान किया कि वह आधुनिक शिक्षा पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed