{"_id":"6755f68ba4187bf82d09efa4","slug":"polio-medicine-was-administered-to-131-lakh-children-in-the-district-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-122998-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले में 1.31 लाख बच्चाें को पिलाई पोलियो की दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले में 1.31 लाख बच्चाें को पिलाई पोलियो की दवाई
Mon, 09 Dec 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में रविवार को पांच वर्ष तक के एक लाख 31 हजार 551 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सबसे ज्यादा बागपत ब्लॉक में बच्चों ने पोलियो खुराक पी। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएगी।
शहर के स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ डॉ़ तीरथलाल व सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिले में 786 बूथों पर दवाई पिलाई गई और 70 टीमों को बूथों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं 60 मोबाइल टीम को लगाया गया। जिले में पहले दिन एक लाख 31 हजार 551 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई।
मोबाइल टीम ने लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डॉ़ तीरथलाल ने कई बूथों का निरीक्षण किया और वहां सबकुछ सही मिला।
बताया कि बागपत ब्लॉक में 35084, बड़ौत में 31474, बिनौली में 17270, छपरौली में 12739, खेकड़ा में 19261 और पिलाना में 15723 बच्चों को दवाई पिलाई गई है।