फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police will keep a close watch on Kanwar Marg

कांवड़ मार्ग पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Tue, 13 Jul 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Police will keep a close watch on Kanwar Marg
जिन मार्गो से गुजरेंगे भोले के भक्त, वहां पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होगी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। पुलिस के अफसरों का कहना है कि कांवड़ मार्ग पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
यहां से गुजरते है हजारों कांवड़ियां
जनपद बागपत से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, सोनीपत, लोनी सहित अन्य जगहों के कांवड़ियां जल लेने के लिए यहां से गुजरते है। गत वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से कांवड़ यात्रा नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार कोविड गाइडलाइन के साथ कांवड़ यात्रा कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कांवड़ियों की वेश में भी रहेंगे पुलिसकर्मी
कांवड़ मार्ग पर कई शिविर विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगाए जाते हैं। पुलिसकर्मी संदिग्धों की निगरानी के लिए कांवड़ियों के वेश में भी ड्यूटी देंगे। इसे लेकर एसपी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड हेल्प डेस्क भी बनेगी
कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर कांवड़ मार्ग पर विभिन्न जगहों पर कोविड हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी। इसके अलावा किसी कांवड़िए को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत न हो, इसको लेकर स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार ने बताया कि इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई है।

कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जल्द ही कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा। किसी भी कीमत पर कांवड़ यात्रा में कोई दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी। - आलोक कुमार, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed