फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Police team attacked in Bavli village, stone pelting

यूपी: बागपत में पुलिस पर हमला, पथराव, लाठियां फटकारते हुए लोगों को खदेड़ा

Sun, 22 Nov 2020 01:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Police team attacked in Bavli village, stone pelting
पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

बागपत में बड़ौत के बावली गांव में शनिवार की रात वाहन चोर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। सूचना पर बड़ौत कोतवाली के अलावा रमाला व दोघट पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने बाइक चोर सहित चार हमलावरों को हिरासत में ले लिया। चोरी की बाइक भी बरामद की।

विज्ञापन


बावली चौकी इंचार्ज नसीम अहमद शनिवार की रात दो पुलिस कर्मियों के साथ एक वाहन चोर को लेकर बावली गांव में बाइक बरामद करने गए थे। टीम ने एक मकान से चोरी की तीन बाइक कब्जे में ली और ट्रैक्टर-ट्रॉली मेें रख ली। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। मारपीट करते हुए आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। गाड़ी का रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


सूचना पर बड़ौत कोतवाली के अलावा रमाला व दोघट थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठियां फटकारते हुए लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने साथ गए वाहन चोर के अलावा तीन हमलावरों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: मरीजों पर मार, यूपी के इन अस्पतालों में बंद हुए जनऔषधि केंद्र,अब कैसे मिलेगी दवा

इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि टीम एक आरोपी को साथ लेकर बावली गांव में तीन वाहन चोरों को पकड़ने गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम का विरोध किया और आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश की। चार लोग हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed