{"_id":"573229f94f1c1b056b919dbb","slug":"police-said-the-gang-hppu-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर और हप्पू गैंग को पंजीकृत करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर और हप्पू गैंग को पंजीकृत करेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 11 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
परमवीर तुगाना का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
बागपत में पचास-पचास हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना और अजित उर्फ हप्पू बावली का गैंग पुलिस रिकार्ड में दर्ज होगा। पुलिस ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस दोनों को एक ही गैंग में पंजीकृत करेगी। पुलिस उनके साथियों की सूची बना रही है। इससे पहले पुलिस ने 29 गैंग पंजीकृत कर रखे हैं।
हिस्ट्रीशीटर परमवीर और हप्पू लंबे समय से अपराध कर रहे हैं। पहले अलग-अलग अपराध करते थे, लेकिन पिछले करीब तीन वर्षों से एक साथ मिलकर अपराध कर रहे हैं। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने अभी तक उनका गैंग पंजीकृत नहीं किया था। पुलिस जांच के मुताबिक एक लाख रुपये के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली की हत्या, इन दोनों आरोपियों ने ही की है। हालांकि प्रमोद के परिजन पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं है।
पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। कई परिवारों में तो आरोपियों की इतनी दहशत है कि वे अपने मकानों से बाहर निकलने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। इसके कारण परिवारों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। पुलिस ने अब आरोपियों का गिरोह पंजीकृत करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
एसपी रवि शंकर छवि के अनुसार परमवीर और अजित उर्फ हप्पू का एक गैंग पंजीकृत किया जाएगा। आरोपियों के सदस्यों की सूची तैयार की जा रही है। इन दोनों के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, हत्या का प्रयास समेत विभिन्न थानों में दर्जनों में मुकदमे दर्ज हैं।
जिले में पंजीकृत गैंग
बागपत। पुलिस के मुताबिक पंजीकृत गैंग में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल, ज्ञानेंद्र ढाका ढिकौली, गजेंद्र बड़ौत, प्रदीप बिनौली, सल्लू बागपत, प्रवीन उर्फ बब्बू ढिकौली, शीलू दोघट, बीरू और जितेंद्र छपरौली, रोबिन और अजय बागपत, सचिन बड़ौत, नितिन बागपत, अखिलेश चांदीनगर, सचिन और मेहरबान बड़ौत, जसवीर और रवि दोघट, अनिल बड़ौत, राहुल बागपत, संजय बड़ौत, पिंटू उर्फ विजय छपरौली, प्रदीप उर्फ कल्लू बड़ौत, आकाश जाट चांदीनगर, मुनाजिर सिंघावली अहीर, संजय बिनौली, हेमंत बागपत, बाबू और जहीर सिंघावली अहीर शामिल हैं।