फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police returned empty-handed from Sonepat in bank robbery case

बैंक लूट मामले में सोनीपत से खाली हाथ लौटी पुलिस

Wed, 02 Oct 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police returned empty-handed from Sonepat in bank robbery case
बैंक लूट मामले में सोनीपत से खाली हाथ लौटी पुलिस
विज्ञापन

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना गांव में 21 दिन पहले हुई बैंक लूट की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस टीम हरियाणा के सोनीपत में कई दिन तक बदमाशों की तलाश में डेरा डाले रही। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जिन तीन युवकों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी, उनके नाम रंजिशन लिए गए थे। पुलिस हरियाणा से वापस लौट आई। पुलिस ने दूसरे बिंदू पर जांच शुरू कर दी है।
सिंडिकेट बैंक शाखा तुगाना में नौ सितंबर को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर 15 लाख रुपये लूट ले गए थे। घटना को 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। पुलिस को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि बैंक लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश हरियाणा के सोनीपत में छिपे हैं। पुलिस कई दिन तक सोनीपत में डेरा डाले रही। एक मकान में रह रहे तीन युवकों पर शक था। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन मामला दूसरा निकला। पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस वापस लौट आई। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोनीपत में जिन तीन युवकों के नाम प्रकाश में आए थे, उनके नाम एक महिला ने फंसाने के उद्देश्य से लिए थे। पुलिस आखिर तक पहुंचकर फिर से शून्य पर आ गई। अब दूसरे बिंदू पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्दी ही घटना का सही खुलासा करेगी।
विज्ञापन

बैंक लूट में जितेंद्र की भूमिका संदिग्ध
रमाला पुलिस ने चार दिन पहले सूप गांव से 25 हजार के इनामी बदमाश जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस को देखकर बदमाश छत से कूद गया था। इस कारण वह घायल हो गया। उसका मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिंडिकेट बैंक लूट प्रकरण में जितेंद्र का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed