फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police kept running all night after getting information about the murder

मर्डर की सूचना पर पूरी रात दौड़ती रही पुलिस

Tue, 18 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police kept running all night after getting information about the murder
जांच करने पर झूठी निकली सूचना, एक युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली गांव में हत्या की सूचना पाकर पूरी रात कोतवाली पुलिस दौड़ती रही। जांच में सूचना झूठी निकली तो पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
सीओ युवराज सिंह व इंस्पेक्टर एनएस सिरोही को रविवार देर रात सूचना मिली कि बावली गांव में युवक की हत्या हो गई है। इस पर वे टीम के साथ गांव पहुंचे तो उक्त युवक ने फोन बंद कर लिया। गांव में जगह-जगह पूछने के बाद पुलिस लौटने लगी। इस पर उसी फोन से सूचना दी गई कि युवक की हत्या गांव मेें करने के बाद शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस उसके द्वारा बताए स्थान पर पहुंची परंतु वहां कुछ नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उक्त युवक को धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ की तो सूचना झूठी निकली। पुलिस झूठी सूचना देने वाले युवक को कोतवाली ले आई। उसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि नैथला गांव निवासी एक युवक बावली गांव आया हुआ था। जिस जगह वह आया हुआ था, वहां मामूली कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने हत्या की जानकारी दी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed