फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police force deployed at Lakshyagrih of Mahabharata period and ban on entry of outsiders

UP : महाभारतकालीन लाक्षागृह पर भारी पुलिस बल तैनात, पीएसी के जवानों ने डाला डेरा, बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी

Wed, 07 Feb 2024 12:14 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Feb 2024 12:14 AM IST
सार

Baghpat News : महाभारतकालीन लाक्षागृह पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, पीएसी के जवानों ने भी तंबू लगाकर डेरा डाल लिया है। इतना ही नहीं लाक्षागृह पर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात कर दी गई है और वहां बाहरी लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी है।

विज्ञापन
Police force deployed at Lakshyagrih of Mahabharata period and ban on entry of outsiders
लाक्षागृह को जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बरनावा में महाभारत कालीन लाक्षागृह को लेकर न्यायालय का आदेश आने के बाद वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस व डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवानों ने तंबू लगाकर डेरा डाल दिया है। इसके अलावा लाक्षागृह पर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात कर दी गई है और वहां बाहरी लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


न्यायालय ने प्राचीन टीले को महाभारत कालीन लाक्षागृह व शिव मंदिर मानते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया था। इसे देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां सोमवार को पुलिस तैनात कर दी गई थी। मंगलवार सुबह कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी के जवान लगा दिए गए और वहां उनका तंबू लग गया। लाक्षागृह के मुख्य रास्ते पर भी पुलिस तैनात कर दी गई और वहां बैरियर लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई। गुरुकुल आश्रम के छात्रों को भी पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन

वैदिक व सनातन धर्म की जीत बताकर किया यज्ञ
लाक्षागृह को लेकर हिंदुओं के पक्ष में फैसला आने के बाद मंगलवार को संस्कृत विद्यालय की यज्ञशाला में आचार्यों व ब्रह्मचारियों ने यज्ञ किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने कहा कि न्यायालय के फैसले से वैदिक ओर सनातन धर्म की जीत हुई है। यज्ञ में आचार्य गुरुवचन शास्त्री, संजीव शास्त्री, विजय भाई, देवेंद्र शास्त्री, विजयपाल सहित समस्त आचार्य व ब्रह्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान

ऐतिहासिक लाक्षागृह टीले पर किया जाएगा यज्ञ
लाक्षगृह पर स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में प्रतिवर्ष आठ दिवसीय राष्ट्र कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ किया जाता है। यह यज्ञ इस वर्ष 10 से 17 मार्च तक होगा। विद्यालय की गांधी धाम समिति के अध्यक्ष यशोधर्मा सोलंकी ने बताया न्यायालय के फैसले के बाद अब राष्ट्र कल्याण चतुर्वेद यज्ञ के दौरान लाक्षागृह टीले पर यज्ञ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed