{"_id":"5887a16c4f1c1bde3bcf4375","slug":"police-did-not-opened-the-young-man-s-tongue","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की जबान नहीं खुलवा पाई पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की जबान नहीं खुलवा पाई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट के मामले में पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक खुद को निर्दोष बता रहा है। पुलिस उसकी अभी तक जुबां भी नहीं खुलवा पाई है। दूसरी तरफ आरोपी की हिमायत में काफी लोग कोतवाली पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
टटीरी के पेट्रोल पंप के मैनेजर राजन चौहान और सेल्समैन अनुज, प्रवीन, संदीप और बिजेंद्र से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे पिस्टल के बल पर करीब 50 हजार रुपये लूटे थे। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने पीछा कर घटना में इस्तेमाल हुई नंबर की बाइक को करीब एक घंटे बाद ही बड़ौत क्षेत्र के गांव खड़खड़ी से एक युवक से बरामद कर ली थी। पुलिस तभी से ही उस युवक से पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस अभी तक उसकी जुबा नहीं खुलवा पाई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक का एक ही जवाब है कि वह टटीरी नहीं आया था। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। एसपी अजय शंकर राय ने बताया मामले की जांच चल रही है। युवक घटना में शामिल रहा है या नहीं, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
युवक का घटना के समय था मोबाइल बंद
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला जिस समय पेट्रोल पंप पर लूट हुई थी उस समय उसका मोबाइल बंद था। काफी देर मोबाइल बंद रहा।
विज्ञापन
बड़ौत से दवाई लेने आया था युवक
बागपत। खड़खड़ी गांव के लोगों का कहना है कि युवक घटना में शामिल नहीं रहा है। वह बड़ौत में तो जरूर दवाई लेने के लिए आया था। इसके बाद सीधे अपने घर गया था। उसका क्यों नाम लिया जा रहा है कि इस बारे में कुछ कहां नहीं जा सकता।