{"_id":"5f4d3d778ebc3e3d032f923a","slug":"police-checked-banks-and-public-places-baraut-news-mrt498850892","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की बैंकों और सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने की बैंकों और सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों पर कराया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर कोरोना महामारी का प्रकोप अब तेजी से बढ़ रहा है। पहले की तुलना में अब अधिक संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। सोमवार को एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने बैंकों और सार्वजनिक स्थलों पर सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया।
एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीओ आलोक सिंह ने कोतवाल अजय शर्मा सहित पुलिस बल के साथ बैंकों और सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग की। पुलिस ने बैंकों के कर्मचारियों से सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी। महिला सब इंस्पेक्टर साक्षी सिंह ने बैंकों में आई महिला खातेदारों को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बारे बताया और उन्हें जागरूक किया। पुलिस ने चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर भी चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाल अजय शर्मा ने वाहनों की चेकिंग के दौरान मास्क का प्रयोग न करने वालों को सख्त हिदायत दी गई। कोरोना महामारी को हराने के लिए पुलिस लोगों से सहयोग की अपील की।