फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught two crooks worth 25-25 thousand

एसओजी व कोतवाली पुलिस ने दबोचे 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश

Sun, 20 Jun 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police caught two crooks worth 25-25 thousand
बागपत। मीतली गांव के आकाश की हत्या में वांछित 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश को कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने पकड़ लिया है। एक आरोपी वर्तमान में दिल्ली के शहादरा में रह रहा था।
विज्ञापन

सीओ अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि मीतली के खेमचंद के परिवार पर 21 मार्च की शाम मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी परिवार ने हमला कर दिया था। इसमें खेमचंद, उनकी माता सतपाली, पिता पालेराम, पत्नी उर्मिला, बेटा आकाश, बेटी टीना, भाई सुनील घायल हुए थे। नौवीं के छात्र आकाश की आठ अप्रैल की सुबह दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद कोतवाली में 11 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें पांच आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। एसपी अभिषेक सिंह ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार को कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने रामधन पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम मीतली हाल निवासी रामनगर एक्सटेंशन गली नंबर-4 थाना मानसरोवर जनपद शाहदरा दिल्ली और सचिन पुत्र रामधन निवासी मीतली थाना कोतवाली को गांव से ही गिरफ्तार कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed