{"_id":"614e151f8ebc3e0dfa74cd88","slug":"police-caught-government-wheat-and-rice-in-barnawa-baraut-news-mrt557733650","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनावा में पुलिस ने पकड़ा सरकारी गेहूं व चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनावा में पुलिस ने पकड़ा सरकारी गेहूं व चावल
विज्ञापन
बरनावा गोदाम में मिले गेहूं व चावल की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट कट्टों में करीब 30 क्विंटल चावल, सात क्विंटल गेहूं और 10 क्विंटल धान रखा मिला
पुलिस ने गोदाम का ताला लगवाकर एसडीएम बड़ौत को सूचना दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा गांव के एक गोदाम में सरकारी राशन का गेहूं व चावल भरा होने की सूचना पर बिनौली पुलिस ने छापा मारा। प्राइवेट कट्टों में करीब 30 क्विंटल चावल, सात क्विंटल गेहूं और 10 क्विंटल धान रखा मिला। पुलिस ने गोदाम का ताला लगवाकर एसडीएम बड़ौत को सूचना दी।
बिनौली थाना प्रभारी संजय कुमार को सूचना मिली कि बरनावा गांव में पुलिस चौकी के पीछे मार्ग पर स्थित एक गोदाम में काला बाजारी के लिए भारी मात्रा में सरकारी राशन का गेहूं, चावल व धान रखा हुआ है। थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गोदाम खुलवाया। उन्हें गोदाम में प्राइवेट कट्टों में करीब 30 क्विंटल चावल, सात क्विंटल गेहूं और 10 क्विंटल धान रखा मिला। थाना प्रभारी ने जांच करने के बाद गोदाम का ताला लगवाकर एसडीएम बड़ौत को सूचना दी। एसडीएम बड़ौत ने टीम को भेजकर गेहूं, चावल व धान की जांच कराने की बात कही है।
बिनौली में पहले भी पकड़े जा चुके है सरकारी राशन के 316 बोरे
तकरीबन दो माह पूर्व बिनौली में एफसीआई गोदाम के सामने के एक प्राइवेट स्कूल में सरकारी गेहूं व चावल के 316 बोरे एसडीएम बागपत रामनयन व सीओ अनुज मिश्रा ने पकड़े थे। डीएम के आदेश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह ने बिनौली थाने अरुण जैन, मुनीम विपिन, पल्लेदार जुल्फिकार निवासीगण बिनौली, विकास निवासी वाजिदपुर, ट्रक चालक अमित निवासी पानीपत व स्कूल मालिक सुधीर तोमर निवासी रंछाड़ हाल निवासी साहिबाबाद व चार अज्ञात पल्लेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बावजूद बिनौली क्षेत्र में राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है।