{"_id":"582dfd4b4f1c1b57258fe04f","slug":"police-beat-women-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा गांव में बैंक में महिला को पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा गांव में बैंक में महिला को पुलिस ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
डीएम आवास के बाहर पुलिस से उलझते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शादी की तैयारियां छोड़ बैंक से 30 हजार रुपये निकलने बेटे के साथ पहुंची महिला को रुपये तो नहीं मिले, लेकिन पिटाई जरूर मिली। आरोप है पुलिस ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की। उसने एसपी से शिकायत की है।
हरचंदपुर गांव की महिला ने बताया उसके बेटे की 20 नवंबर को शादी है। घर पर शादी की तैयारी चल रही है, लेकिन रुपये नहीं है। जिस बेटे की शादी होने वाली है, जिसके हाथ पर मेहंदी और हल्दी लगी है, उसको अपने साथ लेकर बृहस्पतिवार को अपने खाते से 30 हजार रुपये निकलने के लिए पहुंची। वह बैंक के अफसर के पास गई। अफसर ने उसे 30 हजार रुपये देने से मना किया। वह आग्रह करने लगी, तभी एक पुलिस वाला उसके पास पहुंचा और उसे बैंक से बाहर निकलने लगा। आरोप है पुलिस वाले ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की। उसके बेटे ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट का प्रयास किया। इससे वहां हंगामा हो गया। पीड़ित ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोपी पुलिस कर्मी की शिकायत की है। एसपी अजय शंकर राय ने पीड़ित को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
व्यापारी ने खुद ही किशोर को बदलकर दे दिए नोट
बागपत। बड़ौत निवासी व्यापारी अजय जैन बृहस्पतिवार को रुपये बदलने के लिए बैंक में गए थे। लाइन में लगा एक किशोर बार बार आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। किशोर का कहना था कि उसका भाई बहुत बीमार है। उसके इलाज के लिए पांच सौ रुपये का नोट बदला जाना बहुत जरूरी है, यदि जल्द उसका उपचार नहीं हुआ तो कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। व्यापारी ने बताया किशोर का दर्द देख उसको अपनी जेब से 100-100 के पांच नोट निकलाकर दे दिए और उससे पांच सौ रुपये का पुराना नोट ले लिया।