{"_id":"67a50a7d5a6b31f7e80a8c70","slug":"police-arrested-and-released-the-person-who-made-objectionable-comment-on-chaudhary-jayant-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-126079-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चौधरी जयंत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने पकड़कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चौधरी जयंत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने पकड़कर छोड़ा
Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पर खेकड़ा के सुनील नाम के युवक ने सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी रालोद नेताओ ने पुलिस से शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को पकड़ लिया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। खेकड़ा के रहने वाले युवक ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह पर दो बार टिप्पणी की। जिसमें युवक ने पहले तो चौधरी जयंत को चुनाव हराने के लिए 20 साल तक लड़ने की बात कही। इसके बाद दोबारा टिप्पणी कर दी। इसका पता चलने पर रालोद नेताओं ने पुलिस से मौखिक शिकायत कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिप्पणी करने वाले युवक का पता लगाकर पकड़ लिया।
इसके बाद रालोद नेताओ ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने टिप्पणी करने वाले युवक को कोतवाली से छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि रालोद नेताओ ने कार्रवाई करने से मना कर दिया, इसलिए उसे छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
इसके बाद रालोद नेताओ ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने टिप्पणी करने वाले युवक को कोतवाली से छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि रालोद नेताओ ने कार्रवाई करने से मना कर दिया, इसलिए उसे छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन