{"_id":"5873d6a74f1c1b1929ba9342","slug":"please-vote-fearlessly-giving-no-information-bullied","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भीक होकर करें मतदान, कोई डराए तो दे जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भीक होकर करें मतदान, कोई डराए तो दे जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीएम और एसपी के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च
- फोटो : amar ujala
बागपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने शहर में फ्लैग मार्च कर कहा 11 फरवरी को प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। यदि कोई डराये या रुपये का लालच दें तो उसकी तुरंत जानकारी दें। ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके।
जिलाधिकारी और एसपी के नेतृत्व में एएसपी अजीजुल हक, एसडीएम मनोज कुमार, सीओ श्वेताभ पांडेय, कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी, पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला। इसका शुभारंभ शहर के राष्ट्र वंदना चौक से हुआ। इसके बाद कोर्ट रोड, यमुना रोड, पुराना कस्बा, दिल्ली रोड होते हुए वापस राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे। रास्ते में अफसरों ने महिला-पुरुषों से 11 फरवरी को मतदान करने का आह्वान किया। उनसे मतदान केंद्र की जानकारी ली। पूछा पिछले चुनाव में किसी ने वोट के लिए डराया धमकाया, रुपये का लालच तो नहीं दिया था। उन्होंने कहा प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर अपने मत का इस्तेमाल करें। इसके अलावा कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी, सिसाना, बली, मीतली, मवी कलां, काठा, पाली, पाबला बेगमाबाद, अहेड़ा में फ्लैग मार्च निकाला।