फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pleasant weather due to rain, relief from heat due to falling temperature

Baghpat News: बारिश से सुहाना हुआ मौसम, तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत

Sun, 10 Sep 2023 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Pleasant weather due to rain, relief from heat due to falling temperature
- जिले में 56.5 एमएम हुई बारिश, फसलों के लिए फायदेमंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। जिले में शनिवार को रातभर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए फायदेमंद होगी। जिले में शनिवार रात से रविवार की सुबह तक 56.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
कई दिन से गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा था। शुक्रवार की शाम को मौसम में बदलाव आया। रात तीन बजे हल्की बारिश के बाद शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और शनिवार रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। शनिवार की रात और रविवार की सुबह जिले में 56.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से 23 डिग्री पहुंच गया। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद नगर के कुछ मोहल्लों और रास्तों में जलभराव होने से थोड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फसलों के लिए लाभदायक है बारिश
कृषि वैज्ञानिक डॉ विकास मलिक ने बताया कि बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। इस समय धान की फसल में बाली निकल रही है। बारिश धान और गन्ने दोनों ही फसलों के लिए लाभदायक है। बारिश के बाद फसल गिरने और सब्जी की फसल में जलभराव होने से नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से अंडरपास में जलभराव, परेशानी हुई
बारिश से सड़को और अंडरपास मार्गों में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण गांवों में रात भर बिजली आपूर्ति भी ठप रही। अंडरपास में जलभराव होने से फखरपुर, फिरोजपुर, मुबारिकपुर अहमदनगर, नगला बढ़ी , बसी, सुन्हेडा के किसानों को चारा लाने के लिए जलभराव से होकर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। अंडरपास मार्ग में जलभराव होने से मोटरसाइकिल सवार अंडरपास के ऊपर से जा रही रेलवे लाइनों को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आए। कस्बे के पवन कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजपाल, सुरेंद्र, राजकुमार ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से अंडरपास में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की है।
बारिश से सिंघावली और रटौल में मकान की छत गिरी
बालैनी/रटौल। बारिश से सिंघावली अहीर और रटौल में मकान की छत गिर गई है। मलवे में दबकर पीड़ितों का हजारों रुपये का सामान खराब हो गया है। सिंघावली की महिला पुष्पा ने बताया कि वह शनिवार की रात अपने परिवार के साथ मकान में सोई हुई थी रविवार की सुबह करीब 5 बजे उनके मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। छत गिरने मकान में रखा हजारों रुपये का सामान मलबे में दब गया है। उधर रटौल निवासी सुहैल के कमरे की छत गिरने से हजारों का समान दब कर खराब हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

तेज हवा के साथ आई बारिश से फसल गिरी
दोघट। बारिश के साथ तेज हवा चलने से दोघट, दाहा, हिम्मतपुर सूजती, टीकरी, गांगनौली, भड़ल, निरपुड़ा गांव में गन्ने और ज्वार की फसल गिर गई। किसान महेंद्र, विकास राणा, धर्मपाल का कहना है कि गन्ने की फसल गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed