फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Players won medals, warm welcome in Johri

खिलाड़ियों ने जीते पदक, जौहड़ी में जोरदार स्वागत

Mon, 20 Jun 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Players won medals, warm welcome in Johri
जौहडी गांव में जय जवान जय किसान ब्रिज क्लब के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते लोग - फोटो : BARAUT
बड़ौत। लखनऊ में संपन्न हुई सैलिबेशन गोल्डन जुबली यूपी स्टेट ब्रिज चैंपियनशिप में जौहड़ी के जय जवान जय किसान ब्रिज क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक झटके। सोमवार को गांव पहुंचने पर उनका ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष मुनेश शर्मा ने बताया कि लखनऊ मेें 17 से 19 जून तक सैलिबेशन गोल्डन जुबली यूपी स्टेट ब्रिज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें जौहड़ी के जय जवान जय किसान ब्रिज क्लब के पांच खिलाड़ियों ने प्रदीप, मोनू, विपिन, संजीव व मोनू रंछाड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल झटका। जबकि इसी क्लब के खिलाड़ी मुनेश शर्मा, महक सिंह, नवीन, राजीव ने सिल्वर पदक जीते। वहीं पैयर इंवेट में प्रदीप, मोनू ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुनेश शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को लखनऊ में पूर्व डीजीपी मुकुल गोयल ने भी सम्मानित किया। वहीं गांव पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, जौहड़ी ग्राम प्रधान सोहन, प्रहलाद प्रधान अंगदपुर, खेड़ी प्रधान सुंदर, सुखपाल डायरेक्टर, श्रीपाल, मास्टर सुखपाल, शीशपाल सूबेदार, यशवीर, विनोद ठेकेदार, गौरव शर्मा, रवि तोमर, अरविंद, पप्पू कश्यप, जतिन शर्मा, राजेंद्र, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed