फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Players showed stamina

खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 04 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Players showed stamina
जेवी डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नेहरू युवा केंद्र बागपत की ओर से जेवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर जीत के लिए पसीना बहाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद आयोजित 400 मीटर में वाजिद प्रथम, प्रशांत द्वितीय, अखिल कुमार तृतीय स्थान, 1600 मीटर में हिमांशु प्रथम, संकित द्वितीय, मोहित तृतीय रहे। लंबी कूद में जितेंद्र तोमर प्रथम, सोनू तोमर द्वितीय, आरिफ तृतीय, ऊंची कूद में जितेंद्र प्रथम, अभय द्वितीय, आरिफ तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पायल प्रथम, मोनिका द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रही। खो-खो में दिगंबर जैन कॉलेज की टीम विजेता रही, जबकि कबड्डी में जनता वैदिक कॉलेज की टीम विजेता एवं बिजरौल की टीम उपविजेता रहे। सभी विजेता अब जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में संजीव राठी, फारूख अली, अजय तोमर, अभिषेक शामिल रहे।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, लेखाकार आंचल, नितीश भारद्वाज, सोनू धनकड़, रश्मि, सुमित कुमार, दानिश, वरुण शास्त्री, अक्षय तोमर, विकास, अनुराग, युसूफ कोच, राहुल, आर्यन, अर्पित, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed