फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plants and sites to be seen on e green watch portal

ई ग्रीन वॉच पोर्टल पर दिखेंगे पौधे व स्थल

Mon, 15 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Plants and sites to be seen on e green watch portal
पौधरोपण का नाम होगा पौधारोपण जनांदोलन 2021
विज्ञापन

पौधरोपण में मदद करने वालों को माना जाएगा हरित सेनानी
संवाद न्यूज एजेंसीे
बड़ौत।
इस बार के पौधरोपण में कोई विभाग धांधली नहीं कर सकेगा। ई ग्रीन वॉच पोर्टल पर पौधे व स्थल दोनों दिखाई देंगे। इस बार पौधरोपण का नाम पौधरोपण जनांदोलन 2021 का नाम दिया। साथ ही पौधरोपण में मदद करने वालों को हरित सेनानी के नाम से जाना जाएगा। उन्हें प्रमाण पत्र भेंट कर वन विभाग की ओर सम्मानित भी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा पौधरोपण पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। तहसील क्षेत्र में इस बार वन विभाग द्वारा 1.28 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधरोपण की युद्ध स्तर पर तैयारी के साथ उनकी समीक्षा की खासी तैयारी है। इस बार ई ग्रीन वॉच पोर्टल पर पौधों व स्थलों को अंकित किया जाएगा। ताकि एक क्लिक के साथ आला अफसर पौधों का स्थल भी देख सकें। इस बार पौधरोपण जनांदोलन 2021 में सहयोग करने वालों को हरित सेनानी के नाम की उपाधि से सम्मानित करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। पौधरोपण में सामाजिक संस्था, एनजीओ, आदि की मदद ली जाएगी। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष पौधरोपण को पौधरोपण जनांदोलन 2021 का नाम दिया गया है। एप की मदद से पौधों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed