फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pistol smuggler freed from police, stoned; FIR lodged against 38

Baghpat News: पिस्टल तस्कर को पुलिस से छुड़ाकर पथराव किया, 38 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Mar 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Pistol smuggler freed from police, stoned; FIR lodged against 38
बागपत। अहैड़ा गांव में पिस्टल तस्कर सौरभ को पकड़ने पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने आरोपी सौरभ को पुलिसकर्मियों से छुड़ाकर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। इसमें एसआई शिवकुमार ने 13 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी भोलेराम निवासी लिसाड़ीगेट मेरठ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसआई शिवकुमार ने बताया कि शुक्रवार रात राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग के दौरान सर्विलांस टीम के साथ पिस्टल तस्कर सौरभ का पीछा किया। सौरभ के घर पहुंचे और घर के बाहर से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दाैरान सौरभ के पिता गिरीराज अपने साथ 30 से अधिक लोगों को लेकर वहां पहुंचे और जबरदस्ती सौरभ को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों पर निर्माणाधीन मकान से पत्थर उठाकर पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई और पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर अन्य पुलिसकर्मी वहां आए तो हमलावर भाग गए। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने सौरभ, गिरीराज, कर्मवीर, सुंदर, राम, शिवम, ममता, मीनाक्षी, संजीदा, तसलीम, भोलेराम, राकेश और 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपी भोलेराम निवासी लिसाड़ीगेट मेरठ को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed