फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pipe line

बंद पड़ी पाइप पेयजल योजना 20 मार्च तक होगी संचालित

Tue, 03 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
pipe line
बंद पड़ी पाइप पेयजल योजना 20 मार्च तक होगी संचालित
विज्ञापन

बागपत। हिंडन और कृष्णा नदी क्षेत्र में 20 मार्च तक ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। पाइप पेयजल योजनाओं को पूरी व्यवस्था से संचालित कराएंगे। सीडीओ ने जल निगम के अधिशासी अभियंता से योजना की समीक्षा की। बंद पड़ी परियोजना की जानकारी ली। कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

जिले में हिंडन और कृष्णा नदी से फैले प्रदूषण के कारण पेयजल का संकट है। लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों के स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। इस समस्याओं से ग्रामीणों को निजात मिलने वाली है। 20 मार्च तक शुद्ध पानी की आपूर्ति दोनों नदियों के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होगी। सीडीओ पीसी जायसवाल ने जल निगम के साथ समीक्षा की। अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया की बुढ़पुर में पंप तीन माह से खराब है। बाछौड़, लुहारा, डौलचा में पंप ऑपरेटर नहीं है। निरपुड़ा में ग्राम प्रधान ने हैंडओवर नहीं किया। फुलैरा गांव में ग्राम प्रधान ने योजना का संचालन नहीं किया। ककड़ीपुर में स्टार्टर खराब है। छछरपुर में चार माह से नलकूप का मोटर खराब है। नौरोजपुर गुर्जर गांव में लाखों रुपये का बिजली का बिल होने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। इसके अलावा किशनपुर, बाखरपुर बालौनी, बुढ़सैनी, हबीबपुर नंगला, गल्हैता, शाहपुर बाणगंगा, गढ़ी कांगरान, रहतना, दादरी, धनौरा टीकरी, मांगरौली, इदरीशपुर, फखरपुर शेखपुरा, आदमपुर, सूजती, बोपुरा, चिरचिटा, चंदायन, बेगमाबाद गढ़ी और सरोरा में योजना संचालित हैं। सीडीओ पीसी जायसवाल ने निर्देशित किया जेई से हर माह पाइप पेयजल योजना की रिपोर्ट लेंगे। 20 मार्च तक हर हाल में बंद पड़ी सभी परियोजनाओं को संचालित कराना है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण की टीम निरंतर इसकी समीक्षा कर रही है। जल निगम की तरफ से कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed