{"_id":"6339c8800667a25b7e5a765c","slug":"pichokara-s-teachers-are-learning-the-tricks-of-shooting-baraut-news-mrt6079227120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिचौकरा के शिक्षक सीखे रहे निशानेबाजी के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिचौकरा के शिक्षक सीखे रहे निशानेबाजी के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। पिचौकरा गांव के रहने वाले 48 वर्षीय शिक्षक हरेंद्र को निशानेबाजी का जुनून चढ़ा है। वे निशानेबाजी में कुछ कर दिखाने को दृढ़ संकल्पित होकर बिनौली राइफल क्लब पर निशानेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।
मास्टर हरेंद्र सिंह दरकावदा के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में शिक्षा मित्र पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय से छुट्टी होने के बाद का समय उनसे खाली काटा नहीं जाता। इस दौरान उनके मन में खेल को अपनाकर देश के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा पैदा हुआ। पहले तो उन्होंने गांव में कुछ दिन तक कुश्ती के दाव पेंच सीखे। एक दिन वह बिनौली राइफल क्लब पर पहुंचे, तो यहां छोटे-छोटे बच्चों को निशानेबाजी का अभ्यास करते देखे। जिसके बाद उन्होंने भी निशानेबाजी के क्षेत्र कुछ कर दिखाने की ठान ली।
क्लब पर दाखिला लेकर प्रतिदिन रात में कोच सचिन कौशिक के निर्देशन में कड़ी मेहनत के साथ तीन चार घंटे तक निशानेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। कोच ने बताया कि शिक्षक हरेंद्र ने प्री स्टेट मास्टर वर्ग में 9वां स्थान प्राप्त किया था। यूपी स्टेट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।