{"_id":"5904e5a34f1c1b1035c0f0f8","slug":"petrol-pump-par-cheking","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसोसिएशन पदाधिकारी के पेट्रोल पंप पर धांधली जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसोसिएशन पदाधिकारी के पेट्रोल पंप पर धांधली जांची
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। पेट्रोल पंपों पर हाईटेक तरीके से हो रही धांधली के मामलों के बीच शनिवार को नोएडा स्टेट इंडियन आयल ब्रांच के बिक्री अधिकारी एवं बागपत नापतोल अधिकारी की टीम इंडियन आयल एशोसिएशन बागपत के जिलाध्यक्ष के डूंडाहैडा के पास स्थित पेट्रोल पंप चेकिंग को पहुंची। टीम ने दावा किया िकि यहां सब ठीक मिला। बाद में टीम लौट गई।
शनिवार को क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ग्राम डूंडाहैडा के पास स्थित इंडियान ऑयल एसोसिएशन बागपत के जिलाध्यक्ष संजीव यादव के पेट्रोल पंप पर स्टेट इंडियन आयल नोएडा ब्रांच के बिक्री अधिकारी गौरव सिंह, मयंक गुप्ता, बागपत के नापतौल अधिकारी नन्हें लाल टीम के साथ चेकिंग के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंपों पर हो रही धांधली के चलते यह चेकिंग की जा रही है।
उन्होंने करीब दो घंटे तक यहां डीजल और पेट्रोल भरने के साथ ही नापतौल यंत्र की जांच की। लेकिन जांच के दौरान सभी कुछ ठीक पाया गया। नोएडा से आए अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि नापतौल सही पाया गया है। जांच में प्रति पांच लीटर पर 20 से 25 मिली अधिक तेल देना पाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम लौट गई। दूसरी ओर, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव यादव ने कहा कि सबसे पहले उनके पेट्रोल पंप की जांच हुई। यह एक अच्छी बात है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की वह सराहना करते है। यदि कोई भी घटतौली करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। इसमें एसोसिएशन किसी को कोई संरक्षण नहीं देगी।