फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People will be aware for plantation on Diwali

दिवाली पर पौधरोपण के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

Wed, 11 Nov 2020 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
People will be aware for plantation on Diwali
समाजसेवी लोगों ने कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध था जरूरी
विज्ञापन

बागपत। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध जरूरी था। एनजीटी और शासन का फैसला सही है। पर्यावरण बचाने के लिए इसी तरह की पहल जरूरी है। लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। पौधरोपण के लिए प्रेरित करेंगे।
नगर के मुन्ना लाल एंकलेव के समाजसेवी राधेश्याम शर्मा का कहना है कि दीवाली पर पटाखे जलाने से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की है।
विज्ञापन

मास्टर कालोनी के रघुबीर सिंह चौहान का कहना है कि बढ़ते हुए प्रदूषण में लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दीवानी पर पटाखे जलाने से प्रदूषण का स्तर और खराब हो जाएगा। उन्होंनेे लोगों ने पटाखे न जलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसाना गांव के समाजसेवी सतेंद्र जैन का कहना है कि प्रदूषण के कारण वातावरण का स्तर गिर रहा है। उन्होंने दीवाली के त्योहार पर वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पटाखे जलाने के बजाए पौधरोपण करने की अपील की है।

कोर्ट रोड के समाजसेवी डॉ ओमपाल सिंह का कहना है कि पटाखों के कारण दीवाली पर प्रदूषण बढ़ जाता है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। प्रदूषण रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पटाखे न जलाने के लिए जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed