फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People swept away the road of corruption

Baghpat News: लोगों ने लगाई भ्रष्टाचार की सड़क पर झाडू

Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
People swept away the road of corruption

विज्ञापन
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव में 9.82 लाख रुपये से छह महीने पहले बनाई गई सीसी रोड से छह महीने बाद ही रोड़ी उखड़ गई। इससे लोगों को परेशानी हुई तो पशुओं के पैरों में रोड़ी लगने से वह घायल होने लगे। इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए लोगों ने रविवार को झाडू लगाकर रोड़ी एकत्र करके हटाई और इसके निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस सीसी रोड का निर्माण वर्ष 2024-25 में मूलचंद के खेत से श्रीपाल के खेत तक हुआ था। धर्मेंद्र सिंह, रिछपाल सिंह आदि ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण मे घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। ग्रामीणों ने इसके फोटो खींचकर वायरल कर दिए और बागपत ब्लॉक प्रमुख से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन

लेकिन सीसी रोड की हालत देखने कोई नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सीसी रोड पर रोड़ी उखड़ने से पशुओं के पैर में लगने से वह घायल हो रहे हैं। इसलिए लोगों को मजबूरी में सीसी रोड पर झाडू लगाकर रोड़ी हटानी पड़ी। लोगों ने कहा कि इससे अच्छा तो पहले लगा हुआ खडंजा था, तब झाडू तो नहीं लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेरे पास सीसी रोड टूटने की शिकायत नहीं आई। यदि शिकायत आएगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को समस्या नहीं होने दी जाएगी। - केके पांडेय, बीडीओ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed