फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People sweating due to strong sun and hot wind, cloudy in the evening increased humidity

Baghpat News: तेज धूप और गर्म हवा से पसीना-पसीना हुए लोग, शाम को बादल छाने से उमस बढ़ी

Fri, 16 Jun 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
People sweating due to strong sun and hot wind, cloudy in the evening increased humidity
तपती धूप में मां ने  आंचल से बेटी को धूप से बचाया: बागपत जिला अस्पताल मार्ग पर शुक्रवार को दोपह
फोटो - 6,6 ए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिन भर तेज धूप और गर्म हवा में लोगों का बुरा हाल रहा। शाम को आसमान में बादल छाने से उमस बढ़ गई। गर्मी के कारण लोग दिन भर पसीना-पसीना हो गए। उमस अधिक होने के कारण लोगों को पंखे में भी राहत नही मिली। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।
सुबह से तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन भर तेज धूप के कारण लोगों का पसीना नहीं सूखा। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को घर के बाहर और अंदर कही भी चैन नहीं मिला। शाम लगभग चार बजे आसमान में बादल छा गए, जिससे उमस बढ़ गई। शुक्रवार को सुबह दस किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवा चलीं मगर शाम को हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंट रह गई। गर्मी का असर बाजारों में भी देखने को मिला। दोपहर में बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

17 से 20 जून तक बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। जिले में 17 से 20 जून तक मध्यम तीव्रता की हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार है। जनपद का अधिकतम तापमान 35.0 से 39.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डा अंकिता नेगी ने बताया कि तीन दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। यह समय बैंगन, मिर्च और अगेती फूल गोभी की पौध लगाने का सही समय है। नए बाग के रोपण के लिए प्रति गड्ढा 30 से 40 किलोग्राम सड़ी गोबर की खाद और एक किलोग्राम नीम की खली तथा आधी गड्ढे से निकलने वाली मिट्टी मिलाकर भर दे। गड्ढे को जमीन से 15 से 20 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक भरना चाहिए। इससे पौधे में नमी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed