फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People scorched by heat stroke

लू के थपेड़ों से झुलसे लोग

Mon, 25 May 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
People scorched by heat stroke
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों ने मुसीबत खड़ी कर दी है। हालात ऐसे है कि सोमवार सुबह से ही सूरज की तपिश का असर दिखने लगा था। दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच लू ने अपने तेवर दिखाए। चीनी मिलों के पेराई सत्र का अंतिम समय करीब होने के कारण किसानों के सामने मुश्किल हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच खेतों में गन्ना छिलाई का कार्य करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सावधानी बरतें, हो सकती है बेहोशी
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि लू लगने से व्यक्ति को तेज बुखार आ सकता है। शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लू लगने वाले व्यक्ति के हाथ व पैर सुन्न हो जाते है, उसकी मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। लू लगने से व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है।
विज्ञापन

क्या-क्या बरतें एहतियात
- सिर और पैरों को ढककर घर से बाहर निकले।
- घर से खाली पेट न निकले।
- पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।
- खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, खीरा का अधिक सेवन करें।
- अधिक जरूरत होने पर ही घर से निकलेें।
पिछले तीन वर्षों में 25 मई का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2020 44 29
2019 40 27
2018 42 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed