फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of dozens of villages are submerged in darkness for 36 hours

बरसात बनी आफत--------- 36 घंटे से अंधेरे में हैं दर्जनों गांव के ग्रामीण

Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
People of dozens of villages are submerged in darkness for 36 hours
बरसात बनी आफत
विज्ञापन

लोकल फॉल्ट बताकर पल्ला झाड़ रहे विद्युत कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में तीन दिन से चल रही बरसात लोगों के लिए आफत बन गई है। इसके चलते विद्युत लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे दर्जनों गांवों मेें 36 घंटे से अंधेरा पसरा है। इसके बावजूद कर्मचारी विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की बजाए लोकल फॉल्ट बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। उधर, विद्युत संकट गहराने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जनपद में 244 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें विद्युत वितरण खंड प्रथम बागपत, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, विद्युत वितरण खंड प्रथम बड़ौत व विद्युत वितरण खंड द्वितीय बड़ौत अंतर्गत करीब 70 से अधिक बिजलीघरों से सप्लाई दी जाती है। यहां बरसात के चलते कोताना, किरठल, लूंब, बरनावा, शाहपुर बाणगंगा, बामनौली, रंछाड़, सिरसली, बावली, ट्यौढ़ी, सरूरपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत लाइनें खराब हो गई हैं। ऐसे में उक्त गांवों मेें अंधेरा पसरा है। मुख्य लाइन में जगह-जगह खामी के चलते भी आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण लोगों को पेयजल व पशुओं के लिए चारा काटने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह का कहना है कि अक्सर बरसात में लोकल फाल्टों की समस्या बढ़ जाती है। वहां बिजली व्यवस्था दुरुस्त करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed