फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People got jammed, RRF took over

जाम से लोग हलाकान, आरआरएफ ने संभाला मोर्चा

Thu, 10 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
People got jammed, RRF took over
जाम से लोग हलाकान , आरआरएफ ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निर्माण कार्य और वाहनों की संख्या बढ़ने से दोपहर के समय जाम लग गया। इस कारण लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। आरआरएफ (रेपिड रिएक्शन फोर्स) ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। रात के समय भी हाईवे पर जाम की स्थिति बनीं रही।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बागपत नगर में निर्माण कार्य चल रहा है। आबादी क्षेत्र में हाईवे को वन वे किया गया है। इस कारण दोपहर 12 बजे जाम लग गया। एक तरफ सिसाना से नगर के राष्ट्रवंदना चौक और दूसरी तरफ एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के बाईपास तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। बारात के वाहन भी जाम में फंसे रहे। राष्ट्रवंदना चौक पर तैनात आरआरएफ ने मोर्चा संभाला। यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर किसी तरह जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक यहां वाहन रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन

इनसेट
दुपहिया वाहन चालकों से नोकझोंक
बागपत। जाम के दौरान निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारियों से दुपहिया वाहन चालकों की नोकझोंक हुई। वाहनों को इधर-उधर से निकालने से रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बाजार से डायवर्ट किए वाहन
बागपत। जाम के कारण वाहनों को सिसाना रोड, नगर के मुख्य बाजार से डायवर्ट किया, लेकिन जाम के कारण वाहन फंसे रहे।
इनसेट
वाहनों की संख्या बढने से परेशानी
बागपत। सिंधु बार्डर पर जाम के चलते हरियाणा और पंजाब के वाहन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजर रहे हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण भी जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed