फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People from Haryana are accused of creating a Thokar on the banks of Yamuna in the border of Uttar Pradesh.

Baghpat News: हरियाणा वालों पर यूपी की सीमा में यमुना किनारे ठोकर बनाने का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
People from Haryana are accused of creating a Thokar on the banks of Yamuna in the border of Uttar Pradesh.
बड़ौत। बदरखा गांव के जंगल में हरियाणा सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर यमुना किनारे ठोकर बनाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे यमुना का बहाव गांव की ओर हो गया है। खेतों में खड़ी फसल डूबने और जमीन के कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों सुधीर, मनोज, धर्मपाल, आजाद और महिपाल ने बताया कि तीन दिन पहले हरियाणा सिंचाई विभाग के कर्मचारी यमुना किनारे पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने रात के समय ठोकर बना दी। इसके बाद यमुना की धार गांव और खेतों की ओर आने लगी। इससे किनारे की जमीन के कटान का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि बहाव गांव की तरफ रहा। तो गन्ने और ज्वार की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो सकती है। ग्रामीणों ने मौके पर जांच कराकर ठोकर हटवाने और यमुना का बहाव गांव से दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। रजनीश कुमार ने यह भी कहा कि यदि ठोकर उत्तर प्रदेश की सीमा में बनी पाई गई। तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed