{"_id":"6abeb9f0be809b3e0f056a4b","slug":"cctv-camera-was-stolen-after-a-fight-with-toll-workers-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159789-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टोलकर्मियों से झगड़ा होने पर चोरी किया था सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टोलकर्मियों से झगड़ा होने पर चोरी किया था सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन
-पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा के पास से सीसीटीवी कैमरा चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद के मटोर निवासी कपिल उर्फ विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी कार भी बरामद की है। पूछताछ में कपिल उर्फ विजय ने बताया कि 11 सितंबर को वह चार दोस्तों के साथ कंपनी से घर लौट रहा था। टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद वह लिंक मार्ग से जाने लगा। वहां उसे सीसीटीवी कैमरा नजर आया। टोल से बचने के लिए उसने कैमरा तोड़कर चोरी कर लिया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।