{"_id":"6688894a1178ae739f0a97d4","slug":"people-expressed-anger-over-unannounced-power-cuts-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-111132-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों ने रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों ने रोष जताया
Sat, 06 Jul 2024 05:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जौनमाना गांव के ग्रामीणों ने पिछले एक माह से की जा रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीण एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे। हालांकि बाद में एक्सईएन प्रथम ने फोन पर ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।
लोगों ने बताया कि पिछले एक माह से गांव में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। सुबह व शाम के समय किसी तरह लोग समय काट लेते है, लेकिन दोपहर व रात्रि के समय लोगों को मकानों की छतों व सड़कों पर घूमकर रात काटनी पड़ रही है। उधर बिजली न मिलने की वजह से पेयजल की समस्या है। गांव में तैनात कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। एक्सईएन प्रथम दीपांशु सहाय ने सहायक अभियंता व अवर अभियंता को निर्देशित किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बिना वजह बिजली कटौती नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जयवीर, प्रमोद, इकबाल, हरेंद्र, सुभाष, नीरज शामिल रहे।