फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People created ruckus when gas agency did not open, blocked Baghpat-Meerut bypass

Baghpat News: गैस एजेंसी नहीं खुलने पर लोगों का हंगामा, बागपत-मेरठ बाईपास पर जाम लगाया

Sun, 15 Mar 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
People created ruckus when gas agency did not open, blocked Baghpat-Meerut bypass
बागपत। एसपीआरसी कॉलेज के पास स्थित गैस एजेंसी समय पर नहीं खोलने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। साथ ही मेरठ बाईपास पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर वहां आए पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान एजेंसी कर्मियों के साथ उनकी नोंकझोक भी हुई। लोगों ने बुकिंग नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


गैस सिलिंडरों के लिए जिलेभर की गैस एजेंसियों पर शनिवार सुबह सात बजे से लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सिसाना गांव के कुलदीप, पदम सिंह, संजय, शबनम आदि ने बताया कि शुक्रवार को एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के पास स्थित गैस एजेंसी पर कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। एजेंंसी पर तैनात कर्मी ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे आने की बात कहकर वापस भेज दिया था। शनिवार सुबह लोग साढ़े आठ बजे से पहले ही सिलिंडर लेकर एजेंसी पर पहुंच गए, लेकिन दस बजे तक एजेंसी के कर्मी नहीं आए। बाईपास पर जाम लगने पर पुलिसकर्मियों के आने के बाद एजेंसी खोली गई। देरी से आने को लेकर एजेंसी के कर्मी और लोगों में नोकझोंंक भी हुई। वहां पर बुकिंग किए बिना आने वाले लोगों को बिना सिलिंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


-ऐप से कराएं सिलिंडर बुकिंग, होटलों के लिए डिमांड भेजी

गैस सिलिंडरों की बुकिंग की समस्या का समाधान कराने के लिए विभाग ने ऐप भी जारी किया है, जिसके मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद आसानी से बुकिंग कराई जा सकती है। बुकिंग सर्वर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ठप हो रहा है। वहीं शाम पांच बजे काम कर रहा है। इसके चलते शनिवार को करीब दस हजार सिलिंडर बांटे गए। पूर्ति विभाग के अफसरों ने होटलों पर जाकर स्थिति देखी। होटलों पर व्यावसायिक गैस की खपत को देखते हुए डिपो में सिलिंडरों की डिमांड भी भेजी गई, जिससे होटलों पर व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जमाखोरी के शक में होटलों और गोदामों पर छापामारी की

गैस सिलिंडरों की जमाखोरी को लेकर अफसरों की टीम पूरी तरह अलर्ट नजर आई। इसके चलते तीनों तहसील क्षेत्रों में एसडीएम और सीओ की टीम ने गोदामों, होटलों पर जाकर छापामारी की। साथ ही होटलों पर घरेलू गैस सिलिंडरों के प्रयोग की जांच भी की गई। जिलेभर में 20 से ज्यादा जगहों पर छापामारी की।

-गोदामों पर स्टॉक पूरे होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन एजेंसियों पर आने वाले लोगों को सिलिंडर दिए बिना ही वापस भेजा जा रहा है। उन्होंने कर्मियों पर एजेंसी बंद करके लोगों को परेशान करने का आरोप भी लगाया। -जाकिर हुसैन, एडवोकेट

-बुकिंग कराने वालों की पर्ची काटने के लिए ओटीपी समेत कई जानकारी मांगी जा रही हैं। पूरी जानकारी देने के बाद 20 मिनट में एक सिलिंडर की पर्ची निकालकर दी गई। पांच दिन पहले बुकिंग कराने वालों को ही सिलिंडर मिल रहे हैं। -राजकुमार शर्मा, शिक्षक



वर्जन-
शाम पांच बजे के बाद सिलिंडर बुकिंग का सर्वर चल रहा है। 25 दिन पहले सिलिंडर लेने वाले की ही बुकिंग हो रही है। शनिवार को करीब दस हजार सिलिंडर वितरित किए गए। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की डिमांड भी डिपो भेजी गई। एसपीआरसी कॉलेज के पास स्थित गैस एजेंसी पर बिना बुकिंग किए सिलिंडर लेने के लिए लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था, जिन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। गोदामों में सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। -अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed