{"_id":"63c2fc3317a3506a721178c1","slug":"people-are-fixing-houses-drains-are-also-being-made-themselves-baghpat-news-c-14-1-79317-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मकानों को ठीक करा रहे लोग, नालियां भी खुद बना रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मकानों को ठीक करा रहे लोग, नालियां भी खुद बना रहे
Sun, 15 Jan 2023 05:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
बागपत के ठाकुरद्घारा मोहल्ले स्थित गली में शिवम गुप्ता द्घारा करवाया गया नाली का निर्माण
बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जमीन धंसने से जिन मकानों में दरार आई हैं, उनको लोगों ने ठीक कराना शुरू कर दिया है। वहां हालात को देखते हुए उनको हादसा होने का डर सता रहा है और सरकार से मदद की उम्मीद में ऐसे मकान में नहीं रहा जा सकता है। इसके साथ ही नगर पालिका ने अभी तक वहां की नालियों तक को ठीक नहीं कराया तो लोगों को नालियां भी खुद बनवानी पड़ रही है।
ठाकुरद्वारा मोहल्ले में चेयरमैन पवन गुप्ता वाली गली व उसके पास ही दूसरी गली में जमीन धंसने से मकानों में काफी दरार आई हुई है। वहां पूर्व चेयरमैन पवन गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता, उनके भाई राजीव गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, नरेश एडवोकेट, नरेश शर्मा प्रिंसिपल, पवन कश्यप, प्रदीप कश्यप, जयकिशन कश्यप, पवन गुप्ता, चरणजीत खट्टर, विवेक शर्मा, सतप्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा समेत करीब 25 लोगों के मकानों का फर्श धंसने के साथ ही दरार आई है।
वहां गैस पाइप लाइन बिछाने से पेयजल लाइन लीक होने पर पानी के रिसाव के कारण जमीन धंसने की बात सामने आ रही है। जिसकी पूरी स्थिति पता करने के लिए नगर पालिका ने कर्मचारियों से गलियों में गड्ढे की खोदाई कराई थी और नालियां भी तुड़वा दी थी।
विज्ञापन
राधेश्याम शर्मा व प्रशांत ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी उनको मुआवजे का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन इस तरह दरार वाले मकानों में रहने से हादसा हो सकता है। इसलिए ही मकानों को ठीक कराना शुरू कर दिया है, जिनमें लाखों रुपये का खर्च आएगा।
वहीं जिन नालियों को तुड़वाया गया था, उनके किनारे से पानी का रिसाव हो सकता है। इसलिए उनको वहां लोग खुद ही ठीक करा रहे हैं। नगर पालिका ने उनको भी ठीक नहीं कराया है। इस तरह से प्रशासन व नगर पालिका की तरफ से समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों में नाराजगी है।